फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुहागरात के दिन पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मचा हड़कंप

Mon, 06 Feb 2023 03:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में पहली फरवरी को कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। धूमधाम से शादी भी हुई। दो फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई। सुहागरात के दिन पति रिश्तेदारों से बात करने में मशगूल था। इधर पत्नी, प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जब पति वापस अपने कमरे में गया तो दुल्हन को न पाकर हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन सुहागरात के दिन ही पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। काफी देर तक पति बाहर रिश्तेदारों से बात करके जब कमरे में गया तो पत्नी को नदारद पाकर परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने देर रात तक खोजबीन की मगर दुल्हन का कोई पता नहीं चला। अंत में थक-हार कर परिजनों ने मायके वालों को सूचना दी। पति ने थाने में पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में पहली फरवरी को कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। धूमधाम से शादी भी हुई। दो फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई। सुहागरात के दिन पति रिश्तेदारों से बात करने में मशगूल था। इधर पत्नी, प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जब पति वापस अपने कमरे में गया तो दुल्हन को न पाकर हक्का-बक्का रह गया। बताते हैं कि दुल्हन ने गांव के ही प्रेमी को पहले से बुलाया था।

उधर, गांव वालों का कहना था कि एक युवक मोटरसाइकिल पर महिला को बैठाकर ले जा रहा था। लड़की की ससुराल वालों ने पूरी खोजबीन कर ली तो यह सूचना उसके मायके वालों को दी। दोनों परिवारों ने मिलकर पुलिस से दुल्हन की तलाश करने की तहरीर दी। स्थानीय पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने के नाते समझा-बुझाकर दोनों परिजनों को वापस पटहेरवा थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़के पक्ष के लोग आए थे मगर घटना पटहेरवा की थी तो वे वापस चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें