फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शक्तिबाण लगने से लक्ष्मण हुए अचेत, देख बिलख उठे श्रीराम

Wed, 25 Oct 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। कस्बे की सब्जी मंडी में चल रही रामलीला के आठवें दिन स्थानीय कलाकारों ने लक्ष्मण शक्तिबाण और मेघनाथ-कुंभकरण वध का मंचन किया। रामलीला में लक्ष्मण को बाण लगने पर श्रीराम बिलख उठते हैं। उनकी पीड़ा देख विभीषण के संकेत पर हनुमान सुषेन वैद्य को लाते हैं।
विज्ञापन

रामलीला समिति के तरफ से राम की आरती में दीप प्रज्वलित कर रामलीला की शुरुआत हुई। युद्ध भूमि में लक्ष्मण पर मेघनाथ का वश नहीं चलता है तो वह लक्ष्मण पर हनुमानजी की आड़ में युद्ध करने का आरोप लगाता है। लक्ष्मण हनुमान को दूर चले जाने को कहते हैं। शक्ति बाण का प्रयोग कर मेघनाथ लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है और मरा समझकर युद्ध भूमि से चला जाता है। हनुमान लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में लेकर राम दल में आते हैं। लक्ष्मण को मूर्छित देख राम बिलख उठते हैं। विभीषण के इशारे पर हनुमान सुषैन वैद्य को लाते हैं। वैद्य संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमान जी बूटी लाने जाते हैं और पर्वत ही उठा लाते हैं। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा खत्म होती है। प्रभु राम युद्ध का ऐलान करते हैं। मेघनाथ, कुंभकरण युद्ध में मारे जाते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र, जयचंद यादव, दशरथ साहनी, शिवशंकर जायसवाल, शंभू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें