फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम के खिलाफ अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वादकारी परेशान

Sat, 22 Jun 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अ​धिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।संवाद
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने डीएम के हटने तक आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय, दीवानी न्यायालय परिसर व कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर दी चेतावनी
हड़ताल से दूर-दराज से आने वाले वादकारी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के मामले को लेकर अधिवक्ता शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसकी वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वादकारियों काे बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमानत और बंदियों के मामले में सुनवाई न होने से दिक्कत हो रही है। अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी व कलक्ट्रेट परिसर में प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से डीएम को तत्काल हटाने की मांग की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। साथ ही डीएम के स्थानांतरण की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और कचहरी चौराहा, सिविल लाइंस रोड होते कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। इस दौरान डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, गिरिजेश दूबे, अजय उपाध्याय, राजेश मणि, संकल्प त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक, प्रवीण द्विवेदी, मोतीलाल, दिनेश कुमार तिवारी, अरुण कुमार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सदर तहसील बार एसोसिएशन की भी हड़ताल जारी रही। अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और डीएम के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान राधेश्याम पटेल, अजय श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्र, विनोद सिंह, संतोष पाठक, राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हड़ताल की वजह से लौटना पड़ा
देसही देवरिया क्षेत्र के भरथापट्टी के अमानुल्लाह खान ने बताया कि मुकदमा को लेकर हम लोग काफी परेशान हैं। आएदिन किसी न किसी मामले को लेकर हड़ताल होती रहती है। इससे हम लोगों को न्याय मिल पाने में दिक्कत हो रही है। किराया-भाड़ा खर्च कर मुकदमे की पैरवी में आते हैं, लेकिन सब बेकार हो जाता है।

काम नइखे होत, किराया भाड़ा भी नुकसान होता
बरहज तहसील क्षेत्र के बाजार बांकी निवासी कमल पुत्र बलदेव काफी दिनों से मुकदमा लड़ते हैं। उनका कहना है कि वकील साहब लोग के हड़ताल से काम नईखे होत, किराया-भाड़ा भी नुकसान होता। सुबह से बिना खाए पिए आइल बानी। खाली तारीख पड़ल ह अब वापस जा तानी।
विज्ञापन


डीएम के स्थानांतरण तक चलेगा आंदोलन : संजय मिश्रा
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि के साथ ही अन्य अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी का अमर्यादित आचरण निंदनीय है। जब तक सरकार की ओर से डीएम का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता है। तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इसमें अधिवक्ताओं के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें