फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में बस स्टेशन बनाने की शुरू हुई कवायद

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो
विज्ञापन

तहसील प्रशासन और नगर पंचायत से जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर में बस स्टेशन बनाने की पहल एक बार फिर शुरू की गई है। इसके लिए तहसील प्रशासन और नगर पंचायत से नगर और आसपास के गांवों में जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पहले नूरीगंज बाजार स्थित बंद चीनी मिल ग्राउंड में बस स्टेशन बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन मिल व जमीन के मालिक के एतराज के बाद मामला सुस्त पड़ गया।
परिवहन निगम की एक बस बिहार बाॅर्डर के बलुआ अफगान से सुबह देवरिया के लिए जाती है। पुनः शाम को वहीं वापस आती है। क्षेत्र के 80 गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील सलेमपुर, भाटपाररानी आदि जगहों पर जाने के लिए या तो ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है या फिर अपने निजी साधन का प्रयोग करना पड़ता है। वर्ष 2022 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने भटनी नगर के नूरीगंज बाजार में बस स्टेशन बनाने का प्रयास किया, लेकिन जमीन नहीं मिलने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। तभी से यहां बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जमीन नहीं होने के चलते अब वीरसिंहपुर, साहोपार, सकरापार, जिगिना मिश्र, मिश्रौली दीक्षित आदि गांवों में बस स्टेशन के लिए जमीन ढूंढी जा रही है। विभाग ने सलेमपुर तहसील प्रशासन और नगर पंचायत से इन गांवों में जमीन उपलब्ध कराने की अपील की है।

स्पीकअप
भटनी में परिवहन की सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन छूट जाने के बाद लोगों को किसी तरह भरथुआ जाना पड़ता है। वहां से फिर सवारी मिलती है। सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के 80 गांव और बिहार प्रांत के लोगों को अक्सर परेशान देखा जाता है।
....अखिलेश कुमार पांडेय, कुरमौटा घुरी, भटनी

भटनी क्षेत्र से सुबह में रोडवेज की एक बस देवरिया के लिए जाती है। लेकिन सलेमपुर, भाटपाररानी, बरहज आदि जगहों पर जाने के लिए क्षेत्र से कोई सुविधा नही है। बस स्टेशन की आवश्यकता है।
-अतुल कुमार, मिश्रौली दीक्षित, भटनी

बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक आवश्यकता के हिसाब से जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जमीन मिलने के बाद इसकी रिपोर्ट ऊपर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-विजय कुमार गुप्त, नगर पंचायत चेयरमैन भटनी


अभी बरहज में बस स्टेशन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। भटनी क्षेत्र में भी वहां के एक जनप्रतिनिधि ने बस स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें