फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए कब्जा मांगा

Wed, 09 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रेलवे लाइन के ‌लिए जमीन का कब्जा।
विज्ञापन
पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने जमीन पर कब्जा मांगा है। उन्होंने पिछले माह मुख्य सचिव के साथ बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। मुख्य सचिव ने डीएम से मामले में कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की16 फरवरी को बैठक हुई थी। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बथुआ बाजार-भटनी नई रेल लाइन परियोजना का मुद्दा उठाया। महाप्रबंधक का कहना था कि इस परियोजना के लिए 9.24 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सरकार को दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक रेलवे को भूमि का भौतिक अधिग्रहण नहीं मिला है। मुख्य सचिव ने इस मामले में जिलाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें