भाटपाररानी। क्षेत्र के ग्राम बहोरवा में चल रहे युवा शक्ति कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज व पकड़ी लाला के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पकड़ी लाला की टीम ने गोपालगंज को हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। पकड़ी लाला को 54 पॉइंट व गोपालगंज को 42 पॉइंट मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता अवनीश चतुर्वेदी ऊर्फ बिट्टू ने फीता काट कर किया। इस दौरान अर्जुन यादव, प्रदीप यादव, रंजीत यादव, साजिद, रघुवीर चौहान, अजीत कुशवाहा, नागेंद्र यादव, मनु, गोपाल, प्रदीप, अमरजीत, अमीर अली, सलामुदीन, जयमंगल, अफफजल, आशीष, सूरज, विशाल, अमित, पियूष, विनय, हसमुद्दीन, अनुराग, राहुल, गोलू मुन्ना संदीप अमरनाथ आदि मौजूद।