फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दोस्तों की माैत से लहछुआं में मातम

Thu, 02 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। दशहरा पर्व के दिन बुधवार को लहछुआं गांव के दलित बस्ती में मातम पसरा हुआ है। नदी में डूबने से हुई रणजीत, विवेक, चंद्रशेखर की मौत के बाद से उनके घरों से रह-रह कर उठ रही सिसकियां गांव में छाए सन्नाटे को चीर रही थीं। लहछुआं गांव के अशोक और दुर्गावती के तीन संतान आनंद, सुग्रीव में रणजीत, बेचन और होसिला के उदय और भानुप्रताप में विवेक, जबकि कोमल और सुद्धि के तीन संतानों विकास, अभिषेक में चंद्रशेखर सबसे छोटे पुत्र थे। तीनों साथियों में खूब पटती थी। इनके मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणजीत और चंद्रशेखर मजदूरी कर घर खर्च चलाने में अपने-अपने पिता का सहयोग करते थे। जबकि विवेक कक्षा 12वीं का छात्र था। तीनों दोस्तों की मौत से घर के सदस्यों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें