गौरी बाजार। घर जा रहे एक मजदूर की हरेरामपुर में पानी से लबालब भरे रेलवे अंडरपास में डूब रहे मजदूर को स्थानीय लोगों बचाया। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। सोमवार की करीब रात 8:30 बजे ग्राम करमाजितपुर निवासी 41 वर्षीय दिग्विजय प्रसाद पैदल घर जा रहे थे। हरेरामपुर गांव स्थित रेल क्राॅसिंग परअंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया है। दिग्विजय अंडरपास पार करते समय गहरे पानी में गिर गया। संवाद