फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के ऊपर पाइप गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर के ऊपर पाइप गिरा, मौत
विज्ञापन

बरडीहा दल गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी।
पकड़ी बाजार। निर्माणाधीन पानी की टंकी में लगाने को वाहन से पाइप उतारते समय दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह बिहार प्रांत के भोजपुर जिले का रहने वाला था।
बरडीहा दल गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। टंकी निर्माण कराने के बाद उसमें पाइप लगाने का कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव में टंकी के पाइप को ट्रॉली से मजदूर उतार रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से पाइप मजदूर सुनील सिंह (42) वर्ष के ऊपर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील की मौत से अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। वह मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने जायजा लिया। घटना के बारे में मृतक के साथियों ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें