सोनाड़ी। करुअना-मगहरा मार्ग पर रविवार की देर शाम खुदियां पाठक गांव के निकट हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां बंगरौली निवासी सत्येंद्र यादव 36 वर्ष पुत्र रमाशंकर यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इनकी पत्नी गुड्डी यादव और पुत्र दिव्यांशु 06 वर्ष घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। बंगरौली निवासी सत्येंद्र यादव बाइक से पत्नी गुड्डी देवी और पुत्र दिव्यांशु के साथ ससुराल सुग्गी परसियां गए थे। लोगों के अनुसार सभी वापस गांव आ रहे थे। बताया जा रहा है कि खुदियां पाठक गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सड़क हादसा देख अगल-बगल के लोग जुट गए। घायलों को 108 नंबर सेवा से इलाज के लिए भेजा गया। सत्येंद्र के मौत की जानकारी होने पर बड़े पुत्र अंकुश और पुत्री संजना दहाड़ें मारने लगे। जबकि पत्नी गुड्डी यादव घटना से अनभिज्ञ हैं। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।