-दो मंजिला मकान की रंगाई पुताई करते समय गिरकर हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के छित्तूपुर गांव में एक मजदूर की दो मंजिला घर की रंगाई-पुताई करते समय गिरने से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी मुन्ना प्रसाद (40) बृहस्पतिवार को छित्तूपुर गांव में एक व्यक्ति के दो मंजिला मकान की रंगाई-पुताई कर रहा था। उसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।