फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 28 Jan 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा से घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार की देर रात मजदूरी कर पैदल अपने घर जा रहा था। तिवई पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल था। तिवई टोला के बिंदवलिया गांव निवासी सत्येंद्र निषाद (28) पुत्र गामा निषाद मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रविवार को तिवई गांव में दिनभर मजदूरी की। इसके बाद किसी कार्यवश कोइलगढ़हा चला गया। जहां से रात में पैदल घर लौट रहा था। तिवई पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसकी सड़क किनारे ही मौत हो गई। रातभर उसका शव सड़क के किनारे पड़ा था। सुबह टहलने निकले गांव व आसपास के लोगों ने उसका शव सड़क के किनारे देखा। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सत्येंद्र निषाद के रूप में की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पहचान के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्येंद्र दो भाईयों में बड़ा था। उसकी मौत की सूचना के बाद मां मुनिया देवी व भाई शैलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें