फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन थाना भवन में फंदे से लटक मजदूर ने दी जान

Fri, 25 Oct 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह क्षेत्र के बेलवा गांव में निर्माणाधीन थाना भवन में बृहस्पतिवार की सुबह सीढ़ी की रेलिंग से एक मजदूर का शव लटका मिला। इसे देखकर साथी मजदूरों ने शोर मचाया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी बिहार से पहुंचे गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
महुआडीह थाना भवन का निर्माण क्षेत्र के बेलवा गांव में हो रहा है। इसके कई भवन बनकर तैयार हो गए हैं। शेष का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूर रात को परिसर में ही रहते हैं।
विज्ञापन

राजपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार का रहने वाला उमेश मांझी (48) भी मजदूरी का काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले वह घर गया था। बुधवार की शाम को वह घर से दोबारा मजदूरी करने पहुंचा। एक तैयार भवन के सामने नीचे पड़े तख्ते पर बैग रखकर बैठ गया।
बताया जा रहा है कि वह रात को वहीं सो गया। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ मजदूरों ने भवन के दूसरी मंजिल की सीढ़ी की रेलिंग से गमछे के फंदे से लटकता उसका शव देख कर शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें