देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) की बैठक धन्वंतरि सभागार में हुई। बैठक में सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लैब टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत प्रतिदिन कम से कम 50 एक्स-रे कराए जाएं। ई कवच पर शत प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। गर्भवती महिलाओं, बच्चों की जांच, टीकाकरण समय से कराएं। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं।