फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्षेत्र और ग्राम पंचायत की बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

Wed, 14 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-13डीईओ 134, 135
विज्ञापन

मनरेगा से भुगतान न होने पर प्रधानों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र और ग्राम पंचायत की बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। इस दौरान हुए और कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा से भुगतान नहीं होने पर प्रधानों ने नाराजगी जताई। जबकि मानदेय भुगतान कराने पर जोर दिया गया।
खंड विकास अधिकारी तारकेश्वर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र और ग्राम पंचायत की बैठक की गई। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने सभी से सरकार की योजनाओं को लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह ने वंचित गांवों को क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य कराए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लगभग सभी गांवों में कार्य कराया गया है। अधूरे कार्यों को जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। बीडीओ ने कराए गए कार्यों को ब्यौरा दिया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, पदमाकर मिश्र, राजेश यादव, रवि उपाध्याय, संजय यादव, धीरेंद्र तिवारी, हरेंद्र कुमार, छोटेलाल, गामा यादव, प्रहलाद गुप्त, दिग्विजय यादव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, एपीओ राजन कुमार गुप्त, राजेंद्र नाथ, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, प्रमिल पांडेय, ओमकार सोनकर, नवनीत सिंह, ज्योति स्वरूप, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें