फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काली पट्टी बांधकर कोटेदारों ने गांव में किया राशन वितरण

Sat, 09 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ढुलाई का कमीशन नहीं मिलने पर जताया विरोध
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर अगले माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रुद्रपुर। मानदेय और मांग के मुताबिक राशन वितरण का कमीशन नहीं मिलने का कोटेदारों ने विरोध जताया। उन्होंने शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरण किया। उन्होंने एक माह में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आल इंडिया फेयर प्राईस शाप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक देश, एक राशन कार्ड का नारा दिया है। ऐसे में पूरे देश में राशन डीलरों का कमीशन भी एक समान ही होना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं हो रहा। देश के अलग-अलग राज्यों में कोटेदारों को अनाज का भिन्न कमीशन मिल रहा है। जिसमें में सबसे कम कमीशन उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को ही मिलता है। जिसको लेकर कोटेदारों में नाराजगी है। विरोध करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, प्रदीप शुक्ला, रंगलाल, मनीष कुमार, प्राणेन्द्र, उमेश यादव, रमेश यादव, रामधारी यादव, रामपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें