चनुकी। लार ब्लाॅक के कोटेदार अपनी ई-पाॅस मशीन जमा कर हड़ताल पर जाएंगे। कोटेदारों का जत्था 5 दिसंबर को डीएसओ कार्यालय पहुंचेगा और अपनी मशीनें जमा करेगा। कोटेदारों की मांग है कि कमीशन बढ़ाया जाय नहीं तो वितरण व्यवस्था ठप कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार कोटेदारों को 90 रुपया प्रति कुंतल कमीशन देती है। इतने कम कमीशन में उचित दर विक्रेताओं के परिवारों का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। कमीशन बढ़ाने की मांग कोटेदार संघ द्वारा लंबे दिनों से लड़ी जा रही, लेकिन अभी तक इसे बढ़ाया नहीं गया। आल इंडिया फेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के आह्वान पर लार ब्लाॅक के 93 दुकानदार ई-पॉस मशीनों के साथ 5 दिसंबर को देवरिया पहुंचेंगे। लार ब्लाॅक के कोटेदार संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि सभी कोटेदार इस लड़ाई में एक साथ हैं। संवाद