फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: कोलकाता ने सिवान को 3-0 से हराया

Sat, 11 Feb 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान मंदिर के ग्राउंड में हो चल रही स्व. फूलमती देवी राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतिय
विज्ञापन
बैतालपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर के ग्राउंड में हो चल रही स्व. फूलमती देवी राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को सिवान और कोलकाता के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता टीम ने सिवान को 3-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल मुकाबला रविवार को देवरिया टीम से होगा।खेल के पहले हाफ के पांचवें मिनट में कोलकाता टीम की खिलाड़ी कुमारी देवोमिता ने मैदानी शूट मारकर एक गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके ठीक दस मिनट बाद इसी टीम की मरियम खातून ने हैडर से मिले गेंद को गोल में तब्दील कर दिया। वहीं दूसरे हाफ के खेल में सिवान टीम के खिलाड़ियों ने लगातार गोल दागने का प्रयास किए, लेकिन वे विफल रहे। खेल के 25वें मिनट में सफलता एक बार फिर कोलकाता की खिलाड़ी देवोमिता को मिली, जिसने मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 के अंतर से जीत दिलाई। इसके बाद कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. संजीव शुक्ला और विशिष्ट अतिथि आईआईएफएल यूपी हेड पवन सिंह व सुनील बरनवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के निर्णायक के रूप में सगीर अहमद, एके सिंह, नीरज श्रीवास्तव और मनीष राणा रहे। उद्घोषक की भूमिका कृतनाथ मणि उर्फ संतजी ने निभाई। इस दौरान सीओ रुद्रपुर पंचमलाल, थानाध्यक्ष गौरीबाजार नवीन सिंह, गोविंद मणि त्रिपाठी, सुयश मणि, राधेश्याम राय, भूपेंद्र मणि, राकेश मणि, जय प्रकाश जायसवाल, बालेंदु मिश्रा, अजय मिश्रा, मुकेश राव, अजय मणि, प्रवीण दुबे, अमरचंद गोंड, रामा बाल्मीकि, दिलीप बाल्मीकि, राजन यादव, राजकुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें