किसान मोर्चा का जिला प्रशिक्षण कल
उद्घाटन सत्र के के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए बैठक पीडब्लयूडी डाक बंगले पर बुधवार को हुई। गोरखपुर के किसान मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रवासी सुनील तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के तहत 11 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा पदाधिकारियों को भाजपा की रीतियों-नीतियों से परिचित कराने के लिए चार सत्रों में देवरिया जनपद में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता होंगे। समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहेंगे। जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेने वाले पदाधिकारियों के पंजीकरण की व्यवस्था सुबह नौ से दस बजे तक की गई है।
कहा कि किसान मोर्चा के प्रथम सत्र में 10:30 बजे से भाजपा इतिहास विकास, 11:45 बजे से हमारा विचार परिवार, 2:30 बजे से संगठन संरचना में हमारी भूमिका और 3:45 बजे से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर विचार रखा जाएगा।
प्रशिक्षण के उद्घाटन में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ल, हृदयलाल शर्मा, मुकेश राय, जिला मंत्री भगवान यादव, नागेंद्र सिंह सैंथवार, अरुण मिश्र, गोलू यादव, कमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद