फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खंड़जे को उजाड़ा, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के भृगुसरी गांव में कुछ लोगों ने सार्वजनिक खड़ंजे को उजाड़ दिया। हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। करीब एक माह पूर्व ही तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया गया था। लेखपाल माया चौहान ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि भृगुसरी गांव में पूर्व से मिट्टी भराई और खड़ंजा का कार्य कराया गया था। इस सड़क को बगल के कुछ लोगों ने जबरन उखाड़ दिया था। गांव के इंदल की शिकायत पर नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में फिर खड़ंजा कराया गया था। इसे दोबारा कुछ लोगों ने उजाड़ दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर गांव के प्रधान को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे। पुलिस ने खड़ंजा उजाड़ने के आरोप में अंगीरा पत्नी भानुमती, सामराजी देवी पत्नी कन्हैया, सिंधु देवी पत्नी प्रद्युमन, सीमा देवी और विशुनदेव पर एफआईआर दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षण कल्याण सिंह सागर ने कहा कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें