फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौतम के घर की कुर्की भी कर चुकी है खामपार पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। महाराष्ट्र में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी गौतम तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके अन्य भाई गांव पर ही रहते हैं, पिता निर्मल दुबई में रोजगार करते हैं। गौतम शुरू से आपराधिक किस्म का रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल पहले पिता निर्मल दुबई से घर आए थे इसी दौरान गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में गौतम द्वारा रंगदारी मांगे जाने का केस दर्ज हुआ। इसके बाद नाराज निर्मल दुबई चले गए और तबसे घर नहीं लौटे। कुछ वर्ष पहले खामपार थानाक्षेत्र के भिंगारी बाजार में एक व्यक्ति पर उसने गोली चलाई थी। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। सरया निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्भय नारायण सिंह उर्फ गुड्डू से भी उसका विवाद हुआ था, बाद में लोगों ने समझौता करा दिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें