भाटपार रानी। नगर स्थित शिवम साइंस अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के पहले दिन बृहस्पतिवार को स्पून रेस, हर्डल रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। म्यूजिकल चेयर रेस में काव्या प्रथम, अनन्या शर्मा द्वितीय, अनुष्का गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किए। वहीं बिस्किट रेस में धैर्य दुबे प्रथम, राजू चौहान द्वितीय तथा श्वेता प्रजापति तृतीय स्थान तथा फ्रॉग रेस मे सूर्यांश प्रथम स्थान, आयुषी द्वितीय तथा रजनीश प्रजापति तृतीय स्थान पाने में सफल हूए। स्पून रेस मे आर्यन प्रथम, अनुराग द्वितीय तथा कार्तिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।