फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 21 को पैकौली गद्दी के आठवें पौहारी बनेंगे कौशलेंद्र दास

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। दौ सौ साल पुरानी पैकौली पौहारी महाराज कुटी पर 21 अप्रैल को आठवें पौहारी महाराज की गद्दी होगी। ब्रह्मलीन राघवेंद्र दास सातवें प्रभारी महाराज के कृपा पात्र कौशलेंद्र दास आठवें पौहारी महाराज होंगे। एक माह पहले अयोध्या कुटी के महंत ने यह तारीख तय की थी। ताजपोशी कार्यक्रम के लिए पैकौली में 17 अप्रैल से ही विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा। उसके बाद विधि विधान से गद्दी सौंपी जाएगी। इसमें देश के कई प्रदेश के अनुयायी और साधु संत शिरकत करेंगे। अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, बिहार से भी साधु संत जुटेंगे। उसके बाद परंपरा के अनुसार कौशलेंद्र दास पौहारी महाराज बनेंगे। उन्होंने बताया कि पैकौली कुटी वैष्णव संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ है। सातवें पौहारी महाराज राघवेंद्र दास का निधन अप्रैल 2021 में होने के बाद से ही गद्दी खाली है। वह इस कुटी पर 20 वर्षों से पूजा पाठ तथा देखभाल करते रहे हैं। पैकौली कुटी के प्रथम पौहारी महाराज लक्ष्मी नारायण दास थे, तभी से प्रथा के अनुसार गद्दी सौंपने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें