फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टाई ब्रेकर में गोरखपुर को हरा कंचनपुर की टीम फाइनल में पहुंची

Wed, 27 Nov 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर के प्रांगण में चल रहे स्व. राजीव शर्मा स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में टाई ब्रेकर के जरिए कंचनपुर की टीम ने गोरखपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का उद्घाटन प्रधान पति चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव चीकू बाबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 40-10-40 मिनट के खेले गए मैच में दोनों टीमें आखिरी क्षण तक गोल के लिए एक- दूसरे पर जूझती नजर आयी, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। जिससे कमेटी ने ट्राई ब्रेकर का निर्णय लिया। जिसमें कंचनपुर ने गोरखपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस दौरान आयोजक अनवर भाई, राकेश पाल, जुल्फिकार, दया चौहान, अमजद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें