रुद्रपुर। श्रीदुग्धेश्वरनथ मंदिर परिसर में रुद्रेश्वर महादेव और काल भैरव की मूर्ति के प्रतिष्ठा के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के प्राचीन पोखरे से कलश में जलभर कर श्रद्धालुओं ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान हर-हर महोदय के जयकारा लगता रहा। मंडप स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। पं. वीरेंद्र त्रिपाठी ने रामचरित मानस का महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा, बस स्टेशन, मुख्य बाजार होते कलश यात्रा निकाली।