फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनंत आश्रम से निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित अनंत आश्रम में श्रीराम कथा के लिए शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने वैदिक मंत्रों के बीच सरयू नदी तट से कलश में जल भरा। इसे कथा मंडप में स्थापित कराया। कलश यात्रा के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास और अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक धीरज कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में श्रीराम कथा से पूर्व भक्तों ने कलश यात्रा निकली। यात्रा में शामिल लोग जयघोष करते चल रहे थे। इससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। पीतांबर वस्त्र धारण किए लोग कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने बताया कि छह अप्रैल तक प्रतिदिन शाम पांच से 10 बजे तक श्रीराम कथा का श्रवण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसआई राधेश्याम चौधरी, सुभाष यादव, आशीष यादव, कृष्णमुरारी तिवारी, हरिशंकर पांडेय, विनय मिश्र, अरविंद रावत, आंचल पाठक, गिरीश मिश्र, अभय पांडेय, पंकज पाठक, कृष्णा पांडेय, सुजीत वर्मा, रिया सिंह, प्रिया सिंह, अकांक्षा मिश्रा, कुमकुम तिवारी, रुचि मिश्रा, रीता यादव, अनुपम मिश्र, अवधेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें