फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलश यात्रा के साथ दीनापार में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Thu, 08 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी के फूलों से सजा बजरंग बली का मंदिर
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ दीनापार में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
अयोध्या के सरयू नदी के जल से होगा हनुमान प्रतिमा का अभिषेक
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दीनापार में नव निर्मित हनुमान मंदिर में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया। दुग्धेश्वरनाथ मदिर से निकली कलश यात्रा आठ किलोमीटर की दूरी तय कर हनुमान मंदिर पहुंची। सैकड़ों महिला-पुरुष मंदिर के सरोवर से जल भरकर जय बजरंग बली का जयघोष करते हुए दीनापार गांव पहुंचे।
भक्तों ने अयोध्या के पवित्र सरयू नदी के जल से हनुमानजी की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। मंदिर को पंचवटी से लाए गए फूल से सजाया गया है। तीन दिन तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में अयोध्या और वाराणसी के आचार्यों के मंत्रोच्चार से पूजा प्रारंभ की गई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान राधाकृष्ण राजभर ने नव निर्मित हनुमान मंदिर को नासिक के पंचवटी से लाए गए पुष्प से सजवा दिए। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर की भव्यता देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 10 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर में तीन दिन तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें देश के नामी भजन गायक भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में मुख्य यजमान राधाकृष्ण राजभर, कन्हैया यादव, ऋषि सिंह, कमलेश सिंह, भगवान यादव, अरविंद यादव मुन्ना, प्रदीप यादव, प्रेम तिवारी, ओपी जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, मुन्ना साई, बब्बल सिंह, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें