फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Sat, 03 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के जमुआ नंबर-2 में पूर्व प्रधानाचार्य हरिहर नाथ तिवारी के यहां श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन कलश स्थापना एवं आरती हुई।
इसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विजय लक्ष्मी गौतम ने भाग लिया। मथुरा-वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य राजेश शास्त्री ने भागवत की महिमा का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि श्रीमद्भागवत या केवल भागवत भी कहते हैं। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है। इसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरूपण भी किया गया है। कथा का समापन सात फरवरी को होगा। इस दौरान यजमान हरिहर नाथ तिवारी, रमावती देवी, सुभाष चंद्र तिवारी, ओम नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, पंकज तिवारी, प्रियांशु तिवारी, अंबुज तिवारी, राजीव तिवारी, प्रभुनाथ मिश्र, दिवाकर मिश्र, राकेश राय, नागेंद्र द्विवेदी, विकास द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें