संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपार बाबू के सामने भाटपारानी-फुलवरिया रोड पर एक बाइक एजेंसी के पीछे सोमवार की दोपहर में अचानक डंठल में आग लग गई। तेज हवा होने के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जो वहां स्थित एक कबाड़ी की दुकान तक जा पहुंची। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये का कबाड़ जल गया। आग बुझाने में कई गांवों के लोग काफी देर तक परेशान रहे। सूचना के बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बरईपार बाबू गांव के सामने एक बाइक की एजेंसी है। उसके बगल में कबाड़ी की दुकान है। दोपहर में अचानक एजेंसी के पीछे डंठल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी और कबाड़ी की दुकान तक जा पहुंची।आग का यह विकराल रूप देख लोग दहशत में आ गए। दो अग्निशमन की गाड़ियों के साथ-साथ लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसओ प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।