फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती की मंडल टीम का हुआ चयन

Sat, 10 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्पाेर्ट्स स्टेडियम में भाग लेती ​खिलाडी।संवाद
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन



स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडल ट्रायल के बाद 10 सदस्यीय टीम हुई घोषित
14 से 16 फरवरी तक खेल निदेशालय एवं प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से देवरिया में होगी स्टेट कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम 14 से 16 फरवरी तक जूनियर बालिका वर्ग में रोमांचकारी कुश्ती मुकाबलों का गवाह बनेगा। यहां पर इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं।
शुक्रवार को आयोजित जिला व मंडल ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की 10 सदस्यीय फाइनल टीम भी घोषित कर दी गई। खास बात यह है कि इसमें आठ खिलाड़ी जिले की शामिल हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित होने वाले जूनियर बालिका कुश्ती स्टेट प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को स्टेडियम में पहले जिला ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें कुल आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन्हीं आठों को मंडल ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

मंडल ट्रायल में कुशीनगर व महराजगंज की एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचीं। केवल गोरखपुर जिले से ही दो और देवरिया से आठ खिलाड़ी इसमें शामिल हुई।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि खेलो इंडिया के प्रशिक्षक यशवंत सिंह परिहार व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर की देखरेख में आयोजित जिला व मंडल ट्रायल के बाद 10 सदस्यीय गोरखपुर मंडल की टीम चुनी गई। इसमें गोरखपुर की ज्योति पासवान व रोशनी यादव के अलावा देवरिया की गुड़िया, अन्नू गौड़, नेहा पटेल, सोनी चौहान, तान्या पांडेय, खुशी चौहान, दीपाली यादव, नेहा गुप्ता शामिल हैं। ये ही खिलाड़ी 14 से 16 फरवरी तक आयोजित स्टेट कुश्ती में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें