देवरिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें नोएडा की सबरोस लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,050 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा और कार्यस्थल नोएडा होगा। प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि डिप्लोमा और आईटीआई के सभी व्यवसायों में एससीवीटी अथवा एनसीवीटी से उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकते हैं। संवाद