फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला बदर अपराधी घर के पास से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देसही देवरिया। जिला बदर अपराधी को पुलिस ने उसके घर के पास से दबोच लिया। उस पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के शंभू शरण यादव पर गुंडा एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। न्यायालय ने उसे जिला बदर घोषित कर दिया है। वह छिपकर घर आकर रहने लगा था। मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। बताया कि शंभू शरण यादव घर पर है। मुखबिर से मिली सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने स्थानीय चौराहा पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर शंभू शरण यादव एक दुकान की आड़ लेकर छिपने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को उस पर केस दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें