सिंधी समाज सेवा संस्थान की ओर से किया गया आयोजन, शाम को गुरुद्वारे में छका लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सिंधी समाज के अराध्य देव झूलेलाल की जयंती अवसर पर बुधवार को न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। नाचते-गाते शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसका स्वागत किया।
सिंधी समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित शोभायात्रा न्यू काॅलोनी से प्रारंभ होकर जलकल रोड, कोतवाली चौराहा, मोतीलाल रोड, अमर ज्योति रोड, लकड़ीहट्टा होते हुए परमार्थी पोखरे पर आकर समाप्त हुई। खुशी व उत्साह के साथ सिंधी समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया और आयो लाल झूलेलाल.. का जयघोष किया।
देर शाम को इस अवसर पर गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह संग हिस्सा लिया। शोभायात्रा में सुदामा मृगवानी, सुनील मृगवानी, विजय भागवानी, कन्हैया भागवानी, दीपक राजदानी, रवि मृगवानी, संजय पंजवानी, लच्छू, राहुल केशवानी आदि शामिल रहे।