सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव में बुधवार की रात एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इटहुआ चंदौली गांव के रहने वाले रमाकांत प्रसाद पुत्र मनिराज का परिवार रात में छत पर सोया था। इसी बीच चोर घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब सात नग सोने का आभूषण उठा ले गए।