फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर चोरी

Thu, 25 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के हरैया में हुई चोरी के बाद आलमारी में बिखरे सामना को देखते पीड़ित
विज्ञापन
घर की चाबी बगलगीर को देकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे पीड़ित परिवार
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के हरैया पश्चिमी वार्ड के एक सुनसान घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताला तोड़कर घर में रखे आलमारी और बक्से से लाखों के जेवरात सहित कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। घर की रखवाली का जिम्मा लेने वाले बगलगीर ने इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को दी। मौके पर पहुंचे परिजन सामान बिखरा देख अवाक हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के बलुआ गौरी निवासी राजेश्वर उर्फ सुभाष सिंह पुत्र स्व. सुदामा सिंह वर्ष 2017 से नगर के हरैया पश्चिमी वार्ड नंबर 8 में मकान बनवाकर रहते हैं। गांव में भतीजे की शादी होने के चलते 18 मई को एक बगलगीर को मकान की चाबी देकर पूरे परिवार के साथ गांव चले गए। 20 मई को शादी थी। उसके बाद घर पर बहूभोज का कार्यक्रम था। जिसके चलते वह घर पर कई दिनों तक रुक गए। कई दिन से घर का ताला बंद देख चोरों ने बुधवार रात घर के दरवाजों में लगे ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखा सोने का हार, हाथ के कंगन, कान की बाली, चांदी का सिक्का सहित कपड़ा और अन्य सामान चुरा ले गए। इसकी जानकारी रखवाली कर रहे बगलगीर ने परिवार के लोगों को दी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की गहनता से जांच कर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही रखवाली कर रहे बगलगीर से पूछताछ की। गृहस्वामी के अनुसार करीब पांच लाख के जेवर की चोरी हुई है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची थीं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें