मईल के कसिली में चोरी के विखरा सामान
मईल। थाना क्षेत्र के कसिली गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर गहने अन्य सामान चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कसिली गांव निवासी अरुण मिश्रा परिवार सहित देवरिया रहते हैं। गांव से दो दिन पहले देवरिया गए थे। शुक्रवार को लगभग 10 बजे दिन में घर पहुंचे, घर के दरवाजे का ताला खोलकर जब अंदर गए तो तीन कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गए। बॉक्स का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर लाखों रुपये के गहने, नकदी और कपड़ा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में देवरहा बाबा आश्रम के चौकी प्रभारी जितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर कसली गांव गया था। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।