देवरिया। जेई मेन्स में यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुखुंदू के मेधावी शिवम चौहान ने परीक्षा पास किया। शिवम ने बारहवीं की पढ़ाई के साथ जेई की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। प्रधानाचार्य धनंजय उपाध्याय ने बताया कि स्कूल में देवरिया और गोरखपुर से आने वाले शिक्षकों के प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है। बच्चों को ना तो जेई मेन्स और एडवांस नेट के लिए शहर से बाहर जाना पड़े। स्कूल के चेयरमैन नीरज कुमार वर्मा, वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार वर्मा, प्रवीन मणी त्रिपाठी,दिवाकर तिवारी सहित समस्त स्टाफ ने शिवम चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।