रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में ग्रामसभा के पोखरे से ग्राम प्रधान जेसीबी से रात में मिट्टी खुदाई का कार्य करा रहे थे, तभी किसी की सूचना पर खनन अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर थानाध्यक्ष बनकटा को सुपुर्द कर दिया। हालांकि इसके पूर्व भी ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से खुदाई कराने का संज्ञान शासन द्वारा लिया गया था और खुदाई कार्य बंद करा दिया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष बनकटा मुकेश मिश्र ने बताया कि खनन अधिकारी ने एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्राॅली थाने को सुपुर्द किया है, जिसका जुर्माना भरने के बाद वाहन स्वामियों को उनका वाहन वापस कर दिया जाएगा।