फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Mon, 22 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर जाम किए लोगों को समझाते अधिकारी संवाद
विज्ञापन
बरहज-देवरिया मार्ग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद माने
विज्ञापन

रविवार देर शाम दुकान में पीछे फंदे से लटकता मिला था दुकानदार देवेंद्र का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के हरनाडीह गांव के पास सोमवार को बरहज-देवरिया मार्ग पर दुकानदार देवेंद्र का शव रखकर परिजन और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के काफी मान-मनव्वल और आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। लोग देवेंद्र की मौत को हत्या करार देते हुए न्याय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मिर्जापुर निवासी दुकानदार देवेंद्र का शव लेकर लोग गांव आ रहे थे। हरनाडीह के पास बरहज-देवरिया मार्ग पर शव रखकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बरहज और भलुअनी पुलिस पहुंच गई। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। परिजन देवेंद्र की हत्या कर शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे थे। लोग पुलिस की एक भी सुनने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। बेटे का शव देखकर मां मीना देवी दहाड़े मार रही थीं। घटना को लेकर सभी हतप्रभ थे।
विज्ञापन

कोट-
सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वालों को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है। मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें