फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालवीय रोड ओेवरब्रिज पर खराब हुआ वाहन, डेढ़ घंटे ठप रहा आवागमन

Sat, 04 May 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मालवीय रोड ​स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम,परेशान दिखे यात्री।संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

चार पहिया वाहन के खराब होने के चलते आवागमन में बाधित
यातायात विभाग के टीएसआई ने वाहन को टोचन कर हटवाया
ई-रिक्शा चालक भी बन रहे जाम का कारण, ओवरब्रिज पर ही वाहन रोककर बैठा रहे सवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के मालवीय रोड से कसया बाईपास को जोड़ने वाला ओवरब्रिज शुक्रवार को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे टीएसआई ने मोर्चा संभाला और जाम हटवाया। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ और वाहनों का सुचारु रूप से अवागमन बहाल हुआ।
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर शुक्रवार की दोपहर में एक चार पहिया वाहन खराब हो गया। इससे ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लग गया। एक-एक कर वाहन गुजर रहे थे। इसके चलते ओवरब्रिज के दोनों हिस्सों में वाहनों की कतारें लग गईं। तेज धूप होने की वजह से लोग गर्मी से परेशान हो उठे।
विज्ञापन

इधर, सूचना पर पहुंचे यातायात विभाग के टीएसआई भूपेंद्र सिंह ने कमान संभाली। उन्होंने सबसे पहले खराब चार पहिया वाहन का टोचन करवा कर ओवरब्रिज से हटवाया। इसके बाद एक-एक वाहनों को निकाला। करीब डेढ़ घंटे बाद ओवरब्रिज पर लगा जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इधर, लोगों ने टीएसआई से बीच ओवरब्रिज पर सवारी बैठा रहे टेंपो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की। लोगों ने कहा कि ओवरब्रिज पर लगने वाले जाम का सबब बन रहे हैं। अचानक टेंपो मोड़ने से कई बार वाहन चालक इनसे टकरा कर चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों ने टेंपो व ई-रिक्शा को ओवरब्रिज के नीचे पशु अस्पताल के सामने लगवाने की बात कही। इससे आए दिन लगने वाले जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें