फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सजे शिवालय, जयघोष के बीच आज से जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह का है श्रावण मास, पूजन के लिए साधकों को मिलेंगे आठ सोमवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। भारतीय जनमानस में विशेष स्थान रखने वाले श्रावण माह की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। भगवान शिव की विशेष उपासना इस बार दो माह तक एवं इसमें आठ सोमवार होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस माह पूजन-अर्चन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक से शिव प्रसन्न होकर मनोवांछित फल देते हैं। जनपद के भी शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, सोमवार को मंदिर समिति से जुड़े लोग इसकी तैयारियों में जुटे रहे।
शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी के सिद्धेश्वनाथ, पुलिस लाइन, भटवलिया विद्युत उपकेंद्र परिसर, कचहरी चौराहा के अलावा मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ, महेन के महेंद्रानाथ, रूद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य पूरा किया जा चुका है। मंगलवार को सावन का पहला दिन होने के चलते एक दिन पूर्व मंदिर समिति से जुड़े लोग अन्य व्यवस्था बनाने में लगे रहे। बाबा सोमनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी अशोक अग्रवाल एवं कृष्ण मोहन गुप्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजन अर्चन के लिए मंदिर के कपाट भोर में तीन बजे ही खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपासना के लिए श्रद्धालुओं को मिलेंगे कुल 58 दिन
ज्योतिषाचार्य शरद चंद्र मिश्र एवं पं.विवेक उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि पवित्र सावन मास में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र,शतरुद्री पाठ और पुरुष सूक्त का पाठ एवं पंचाक्षर, षडाक्षर आदि शिव मंत्रों व नामों का जप विशेष फल देने वाला है। इस बार श्रावण दो महीने का है।इस वर्ष श्रावण मास में साधकों को भक्ति करने के लिए आठ सोमवार मिलेंगे। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को शिव की उपासना करने से सुख समृद्धि का आगमन होता है। व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। श्रावण महीने की शुरुआत 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रही है और यह 31 अगस्त तक रहेगा। भक्तों को उपासना के लिए 58 दिन मिलेंगे। यह शुभ संयोग 19 वर्षों के बाद बन रहा है। इसमें 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक श्रावण मास है। जो सोमवार को व्रत करता है उसके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें