फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जयप्रकाश को मिली पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी

Thu, 18 Jan 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में बनाए गए कलस्टर प्रभारी
विज्ञापन


रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में जीत का मजबूत खाका तैयार करने के लिए भाजपा संगठन के लोगों को जिम्मेदारी तय कर रही है। गोरखपुर मंडल के पांच लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद को सौंपी गई है। उन्हें पार्टी की तरफ से गोरखपुर का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के 25 विधानसभा क्षेत्र की सीटों को मिलाकर बने पांच लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर, देवरिया, बांसगांव, कुशीनगर और महराजगंज को शामिल किया गया है। पिछले चुनाव में इन पांचों सीटों पर कमल खिला था। बताया जा रहा है कि संगठन और चुनाव के अनुभवों को देखते हुए लोकसभा 2024 के चुनाव में पार्टी ने पूर्व मंत्री, विधायक जयप्रकाश निषाद को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक पूर्व में पार्टी के प्रदेश मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं। विधायक जयप्रकाश ने कहा कि चुनाव में जो भी जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी जा रही है, कार्यकर्ताओं के उत्साह और सरकार जनकल्याणकारी नीतियों से उसे पूरा किया जाएगा। कलस्टर प्रभारी बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद कमलेश पासवान, डॉ. अंतमयामी सिंह, महेश मणि, संगमधर दूबे, दिलीप जायसवाल, अरविंद शुक्ला, रामसंतोष शुक्ल, कमलेश सिंह, जयबहादुर गौतम आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें