फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अस्पताल के लैब भवन के निर्माण में अनियमितता, रोका काम

Mon, 08 Jan 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। न्यू पीएचसी तरकुलवा के परिसर में बनाए जा रहे लैब भवन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद मौके पर पहुंचे। कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध जताया तथा निर्माण कार्य को रोक दिया। उन लोगों ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है़।
विज्ञापन

नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 13 में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से लैब भवन बन रहा है। ठेकेदार की ओर से नींव में पुरानी और घटियां ईंट और मानक विहीन सीमेंट-बालू का प्रयोग की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा और वार्ड के सभासद सूरज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई। उन लोगों ने काम को रोक दिया तथा संबंधित अधिकारियों को फोन कर जांच करने की मांग की।
आरोप है कि निर्माण कार्य रुकने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने पुरानी व घटिया ईंट निकाल कर नए ईंट से पुनः निर्माण कार्य चालू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है। ठेकेदार को घटिया निर्माण के लिए सख्त चेतावनी दी गई है़। साथ उसको मानक के अनुरूप निर्माण के लिए कहा गया है़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें