संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एक विद्यालय की शिकायत जिलाधिकारी के पास पहुंची थी कि एक ही परिसर में हाईस्कूल, इंटर और जूनियर विद्यालय का अलग-अलग मान्यता लेकर संचालित किया जा रहा है। इस मामले में सदर विधायक ने भी डीएम को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा था।
अधिवक्ता चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी ने शिकायत की थी कि बेगम लतीफून्निशा गर्ल्स इंटर कालेज, बेगम रहमत नूरी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, सिराजुद्दीन सिटी मांटेसरी स्कूल तीनों बिना मानक पूरा किए मान्यता ले लिए हैं। इसकी जांच भी एक बार हुई थी और उसमें पुष्टि भी हो गई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की एक बार फिर से जांच शुरू हो गई है।