देवरिया। नशे में धुत ई-रिक्शा चालक के अनियंत्रित होकर पलटने से सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने नी मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी राधाकिशन पासवान (60) सोमवार की शाम दिगढ़ा गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सोहनाग मोड़ से ई-रिक्शा पर सवार होने के बाद ठाकुर गौरी गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में राधाकिशन को गंभीर चोटें आईं। संवाद