फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंतरराज्यीय तस्कर को शराब के साथ दबोचा

Mon, 05 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर पुलिस ने मार्निंग चेकिंग के दौरान बाइक पर लदी 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान प्रभुदयाल कुमार सिंह पुत्र नंद जी सिंह ग्राम मैदनीया थाना मैरवा जिला सिवान के रूप में हुई। तस्कर के पास से 126 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बजाज सुगर मिल बाईपास सड़क, प्रतापपुर के पास से शराब बिहार ले जाते हुए तस्कर को पकड़ा गया। मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें