फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला सर्विलांस टीम व इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सर्विलांस टीम व इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर सक्रिय
विज्ञापन

निगरानी समितियां गठित, कोविड के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीन सहित अन्य कुछ देशों में कोविड संक्रमण तथा देश के कुछ प्रदेशों में मरीजों के मिलने के बाद जनपद में भी स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। इससे निपटने के लिए समय रहते तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कंट्रोल रूम तथा जिला सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
कोविड को लेकर लोग लापरवाह हो गए थे, लेकिन संक्रमण के मद्देनजर शासन के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इसको देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। जनपद मुुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) को सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, जिला सर्विलांस टीम एक्टिव हो गई है। टीम कोविड की स्थिति पर निगरानी रख रही है। इसमें शामिल इपिडामियोलॉजिस्ट राजीव भूषण पांडेय, डाटा मैनेजर रविजीत बहादुर सिंह, डाटा इंट्री ऑपरेटर नागेंद्र रिपोर्टिंग से लेकर अन्य कार्य में जुट गए हैं। वहीं, निगरानी समितियों को गठित किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में कोविड काल में जिले में 1235 निगरानी समितियां हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 1185 तथा नगरीय क्षेत्र में 50 समितियां शामिल थीं। उन्हें सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ग्रामीण में 64 तथा अरबन में तीन गठित की गई थी, उन्हें भी सक्रिय करने की कवायद की जा रही है। एक टीम में एक चिकित्सक तथा दो सीएचओ शामिल होंगे। इसके अलावा आरटीपीसीआर सैंपल की जांच के लिए स्थापित बीएसएल-टू लैब को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। लैब की क्षमता दो हजार जांच की है। यहां अब तक 2,70,958 जांच की जा चुकी है। इस समय पांच सौ से एक हजार जांच प्रतिदिन की जा रही है।
उधर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व अधीक्षक को कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि की जांच की जा रही है।
वैक्सीनेशन केंद्र पर बढ़ी भीड़, दोगुनी लग रही डोज
देवरिया। विदेशों तथा देश के कुछ प्रदेशों में कोविड संक्रमण को देखते प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वंचित लोगों को वैक्सीन की डोज लगवाने की अपील कर रहा है। उधर, लोग भी धीरे-धीरे चौकन्ना हो रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर लोगों की भीड़ लग रही है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित केंद्र पर दोपहर बारह बजे भीड़ थी। लोग वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंचे थे। इसमें महिला व पुरुष शामिल रहे। दो दिन पहले तक इस केंद्र पर कम संख्या में लोग आ रहे थे। बीस दिसंबर को 381 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इक्कीस दिसंबर को वैक्सीन की खपत बढ़ गई। इस दिन 547, बाइस को 619 तथा तेइस दिसंबर को 652 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इसमें औसतन दस लोगों को छोड़ बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या रही।
विज्ञापन

कोट
कोविड को लेकर तैयारी की जा रही है। सभी चिकित्साधिकारियों को अस्पताल में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सर्विलांस टीम तथा आईसीसीसी को सक्रिय कर दिया गया है। सर्विलांस टीम नजर रखे हुए है। वहीं, निगरानी समितियों व आआरटी को जरूरत पड़ने पर सक्रिय कर दिया जाएगा। सभी सावधानी बरतें और मास्क लगाएं। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की जरूरत है।
-डॉ. राजेश झा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें