फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार देने की हिदायत

Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने राजकीय बाल गृह एवं पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार देने की हिदायत दी गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने कहा कि कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाए। बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था हो, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे ने खाद्य सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीकांत गौरव, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें