फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरोगा पर सगे भाइयों की पिटाई का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। एक दरोगा पर दो सगे भाईयों को थाने ले जाकर पिटाई करने और दस हजार रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि पिटाई का मामला अब न्यायालय तक जा पहुंचा है। आगामी 28 फरवरी को न्यायालय ने एसओ, दरोगा और सिपाही को कोर्ट में भी तलब किया है। स्थानीय चौराहे पर ब्रेजा सवारों और चौराहे के लोगों के बीच हुए विवाद में दोनों सगे भाईयों को दरोगा थाने उठा ले गया था।खुखुंदू निवासी सोनू कुमार गोड़ पुत्र लखी चन्द गोड़ का आरोप है कि बीते माह 22 जनवरी को खुखुंदू चौराहे पर हमारे दुकान के पास ब्रेजा कार सवारों और स्थानीय लोगों से विवाद और मारपीट हुआ। इस मामले में मौके पर पहुंचे खुखुंदू थाने के एक दरोगा मुझे और मेरे भाई विशाल गोड़ को थाने उठा ले गए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह प्रकरण अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई नोटिस भी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें