फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम चक मठिया में बिजली गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम चक मठिया में बिजली गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए बिहार के मजदूर परिवार के बच्चे के साथ हुआ हादसा
रामपुर कारखाना। गरज और तड़क के साथ बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था और रिश्तेदारी में आया था। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को लेकर घर बिहार चले गए।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया में संदीप चौहान के यहां बिहार के मंकेश चौहान पत्नी नीतू और बच्चे के साथ रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तेज बारिश के दौरान चमक के साथ बिजली गिरी। इससे बरामदे में बैठे मंकेश के दो वर्षीय बेटे अभी की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें